कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी शो के लिए जाने जाते हैं। कई सालों से कपिल लगातार शो कर रहे हैं
और उनके शो को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिलता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से कपिल शर्मा की फिल्मों को दर्शकों का खास समर्थन नहीं मिल पा रहा है। साल 2023 में कपिल शर्मा फिल्म ज्विगेटो में नजर आए थे। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
ज्विगेटो के ढाई साल बाद कपिल शर्मा ने फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 के जरिए बॉलीवुड में वापसी की। हालांकि कपिल की यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई है। यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ को 10 दिन पूरे हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने सिर्फ 46 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह से गिर चुका है। वहीं 10 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 14.9 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसके बजट का आधा भी नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, किस किसको प्यार करूँ 2 का बजट करीब 35 से 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि अब तक फिल्म सिर्फ 14.9 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। गिरते कलेक्शन के चलते अब इस फिल्म के लिए अपना बजट निकाल पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। कुल मिलाकर कपिल शर्मा की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई है।
#kapilsharma #KisKiskoPyaarKaroon2 #entertainment