धुरंधर में विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना इन दिनों छाए हुए हैं।
हर कोई अक्षय खन्ना की ही बात कर रहा है। सोशल मीडिया में फिलहाल अक्षय खन्ना ट्रेंडिंग में हैं। वहीं अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया गाना FA9LA भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। यह गाना न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी काफी चर्चा में है। इस गाने में अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स को लोगों ने खूब पसंद किया है। लोग उनके डांस स्टेप्स पर वीडियो बना रहे हैं। अब तक लाखों वीडियो अक्षय खन्ना के इस गाने पर बन चुके हैं।
सेलिब्रिटीज भी अक्षय खन्ना के FA9LA डांस पर वीडियो बना रहे हैं। वहीं फैंस एआई की मदद से अक्षय खन्ना की जगह अपने फेवरेट सेलिब्रिटी का चेहरा लगाकर इस गाने पर वीडियो बना रहे हैं। इसी बीच अब अक्षय खन्ना के को-स्टार अर्जुन रामपाल का इस गाने पर बनाया गया वीडियो वायरल हो गया है। हाल ही में अर्जुन रामपाल भी इस गाने पर डांस करते हुए नजर आए।
धुरंधर में अर्जुन रामपाल भी विलेन के रोल में हैं। उन्होंने फिल्म में आईएसआई ऑफिसर मेजर इक़बाल का किरदार निभाया है। हाल ही में अर्जुन रामपाल एक क्लब में नजर आए, जहां वे कुछ देर के लिए डीजे भी बने। डीजे बनकर अर्जुन रामपाल ने FA9LA गाना बजाया और उस पर डांस करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#ArjunRampal #fa9la #fa9latrend