आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। कमाई के मामले में आज यह फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को भी पीछे छोड़ने वाली है
और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने जा रही है। फिल्म की जबरदस्त सफलता से पूरी टीम बेहद खुश है। लगातार फिल्म के कलाकार मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
रणवीर सिंह भी फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं, लेकिन मीडिया में खुशी जाहिर करने के बजाय वे अपनी पत्नी के साथ सीधे विदेश रवाना हो गए हैं।
रणवीर सिंह विदेश में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ धुरंधर की सफलता एंजॉय करेंगे। साथ ही वे न्यू ईयर भी विदेश में ही सेलिब्रेट करेंगे। आज कुछ समय पहले रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं। दोनों हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई दिए। इस दौरान पैपराजी के कैमरों में दोनो कैद हो गया।
#ranveersingh #deepikapadukone #celebrity #CelebrityVacation #bollywoodupdatehindi