साउथ सुपरस्टार प्रभास पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम द राजा साहब है।
यह फिल्म जनवरी महीने में रिलीज़ होगी। रिलीज़ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में फैंस लगातार इस फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फैंस फिल्म की तुलना बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कर रहे हैं। द राजा साहब की रिलीज़ से पहले ही प्रभास के फैंस और दूसरे स्टार्स के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई है।
प्रभास के फैंस द राजा साहब की कमाई को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं और बड़े-बड़े स्टार्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि द राजा साहब सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। इतना ही नहीं, फैंस शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार को भी ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रभास की यह फिल्म कांतारा चैप्टर 1, धुरंधर और छावा जैसी फिल्मों से भी ज्यादा कमाई करेगी। अब इसी मुद्दे पर फिल्म के मेकर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
द राजा साहब के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमारी फिल्म के कारोबार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हम आंतरिक खर्चों या आंकड़ों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करते। हमारे लिए और प्रशंसकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है। रिलीज़ के बाद हम आधिकारिक तौर पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा करेंगे।
आगे टीजी विश्व प्रसाद ने लिखा कि सिनेमा का विकास अलग-अलग चरणों में होता है। आज गैर-थिएटर बाजार में स्वाभाविक सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन असली फैसला हमेशा सिनेमाघर ही सुनाते हैं। इस दौर में भी हमारी फिल्म ने उपलब्ध सबसे अधिक गैर-थिएटर वैल्यू हासिल की है। तुलना करना अनावश्यक है। द राजा साहब एक भव्य हॉरर-फैंटेसी फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए बनाया गया है। सिनेमाघरों को ही बोलने दीजिए।
#Prabhash #TheRajaSaab #Entertainment