आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर धुरंधर पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तुफानी कमाई कर रही है।
भारत-पाकिस्तान पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म देखने के बाद लगातार लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सेलिब्रिटीज़ ने भी इस फिल्म की सराहना की है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म का कलेक्शन गिरने का नाम नहीं ले रहा है। जानकर हैरानी होगी कि 17वें दिन इस फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
धुरंधर लगातार शानदार कमाई कर रही है और बड़ी-बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। अब यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है। बहुत जल्द यह फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर-1 बनने वाली है। फिलहाल कांतारा चैप्टर 1 से धुरंधर सिर्फ कुछ करोड़ रुपये ही दूर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 852.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं धुरंधर ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड कुल 845 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी अब यह फिल्म सिर्फ 7.31 करोड़ रुपये दूर है। जिस तरह से धुरंधर की कमाई जारी है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आज ही यह फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को पछाड़कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
#dhurandhar #KantaraChapter1 #ranveersingh #AkshayeKhanna #movietime